Saturday, December 31, 2016

नव वर्ष मंगलमय हो। ..

नव वर्ष मंगलमय हो 

Friday, December 30, 2016

हमें राज नगर में कांग्रेस पार्टी के लिए नए सदस्यों/कार्यकर्ताओं /स्वयंसेवकों (New Members/Workers/Volunteers) की ज़रूरत है. Preeti Sharma

  • क्या आप राज नगर के विकास में योगदान देना चाहते हैं?
  • क्या आप राज नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित देखना चाहते हैं?
  • क्या आप राज नगर के बच्चों के लिए एक बेहतर भविष्य की कामना करते हैं?
  • क्या आप गरीबी से जंग में मदद करना चाहते हैं
  • क्या आप कम आय वाले समुदायों को और आत्मनिर्भर बनता देखना चाहते हैं?
  • क्या आप राज नगर की महिलाओं और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल के समर्थक है?

   तो यह अभियान उन सभी युवाओं, महिलाओं, व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिये महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर है. यह हर उस आदमी के लिये अवसर है जो अपने रिज्यूम में कुछ और जोड़ना चाहता है. 
   आपका नाम उन्ही कार्यक्रमों में शामिल होगा जिसका आप हिस्सा बनना चाहते हो. यह अभियान उन युवाओं और महिलाओं के लिये अवसर है जिन्हें राज नगर से लगाव है और राज नगर को और आगे बढ़ता देखना चाहते है. 

हमें स्मार्टफोन का उपयोंग करने वाले कार्यकर्ताओं (smartphone users ) की ज़रूरत है.
हमें स्वयंसेवक कंप्यूटर कार्यकर्ताओं (computer operators ) की ज़रूरत है.
हमें लेखकों (writers) की ज़रूरत है
हमें चित्रकारों (illustrators) की भी ज़रूरत है. 
हमें समन्व्यकों (coordinators) की ज़रूरत है.
हमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं/समन्व्यकों  (booth level coordinators/workers) की ज़रूरत है.

यह कार्यक्रम किसी के व्यक्तिगत आर्थिक लाभ के नहीं है. इस कार्यक्रम में सारे योगदान मुफ्त, "निस्वार्थ" और स्वैच्छिक हैं.
संपर्क करे 
श्रीमती प्रीति शर्मा 
फ़ोन/मोबाइल : 9990143838 
व्हाट्सअप   : 9540943838 
वेबसाइट  : www.aiycc.in 








––»«––

सपने कैसे हकीकत में बदले जाएगें

    28  दिसम्बर 2016 को भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस (ई) के 132 वे स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजन को श्री राहुल गांधी जी ने संबोधित किया था | उन्होंने याद दिलाया था कि संगठन के गौरव और गरिमा को बनाये रखने की असली जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर है| आज कांग्रेस पार्टी अपनी गरिमा और स्तर को बनाये रखने के लिए जिस दौर से गुजर रही हैं उसमें सदस्यों के लिए ऐसे प्रबोधन अभियानों का महत्व और भी बढ़ जाता है| 
   किसी भी राजनीतिक दल के सदस्य की निष्ठा, जवाबदेही और वफ़ादारी केवल उसके दल तक ही सीमित नहीं होती है बल्कि संगठन के बाहर भी उसकी कुछ जिम्मेदारियां और दायित्व होते हैं| यदि कार्यकर्ता उन जिम्मेदारियों और दायित्वों को समझता हैं और उनका भली-भांति निर्वाह करता है तो इसमें कोई संदेह नहीं कि वह भी एक जागरूक नागरिक हैं| 
  लेकिन अब यह जरूरी हो गया है कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, नियमावली और प्राथमिक उद्देश्यों को भली-भांति समझ लें | हमारे बीच ऐसे बहुत से साथी है जो पहले से इन सब बातों से भली-भांति परिचित हैं | लेकिन जो साथी इन सब बातों से अब तक परिचित नहीं है उनके लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा और इसके बड़े व्यापक परिणाम होगें ।
   राज नगर में जागरूक नागरिक अभियान' कांग्रेस का निरंतर चलने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान होगा जिसकी शुरुआत 1 जनवरी 2017 से की जाएगी। इस अभियान के तहत 18 से 35 साल के युवा नागरिकों (आम जन ) को महत्वपूर्ण और जनउपयोगी कार्यक्रमों में शामिल करके संगठन के गौरव, गरिमा और स्तर को पुन:स्थापित कर संगठन को शक्तिशाली बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
   इस अभियान का उद्देश्य  मासिक सम्मेलनों/बैठकों के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ताओं ओर आम जन को संगठन की विचारधारा, नियमावली और प्राथमिक उद्देश्यों से भली-भांति परिचित कराकर, जिम्मेवार कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना है। इस अभियान में महिलाओं और युवाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है।
   सम्मेलनों में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को बराबरी का स्थान और समान अवसर मिले इसके लिए कुछ शर्ते  निर्धारित की गयी है। इस अभियान की सारी चेष्ठा अब तक चली आ रही निर्भरता की परम्परां को तोड़कर सभी को यह अहसास कराने की है कि ऐसा बहुत कुछ है जिसे सभी पहले से जानते है लेकिन किसी  न किसी कारणवश भूले बैठे है। इन सम्मेलनों में ना तो कोई शिक्षक है और ना ही कोई शिष्य बल्कि सभी साथी ऐसे विचारक है जो लक्ष्यों के साथ साथ पद्धति पर भी विचार-विमर्श करने के लिए स्वेच्छा से एकत्रित होते है और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते है।
जागरूक नागरिक अभियान के तहत आयोजित मासिक सम्मेलनों में भाग लेकर जो भी साथी संगठन से जुड़ रहे हैं, उन्हें इन सम्मेलनों/बैठकों की यादों को न सिर्फ संजोकर रखना है बल्कि उसे बढ़ाना भी है| यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और पूर्ण विश्वास है कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करेगें| संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का जागरूक नागरिक के रूप में यह भी दायित्व है कि समाज के सभी वर्गों की समस्याओं और उम्मीदों को प्रभावी ढंग से संगठन के समक्ष रखें और उसकी यह भी यथासंभव कौशिश होनी चाहिए कि अधिक से अधिक साथी संगठन से जुड़ सके। 
प्रीति शर्मा 
पूर्व उपाध्यक्ष 
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस