Showing posts with label congress candidate 2022 mcd election. Show all posts
Showing posts with label congress candidate 2022 mcd election. Show all posts

Thursday, December 13, 2018

भारतीय मतदाता किसी की जागीर नहीं .....


#rajnagar46s, #Preeti Sharna 46s congress
पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने ये स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय मतदाता किसी की जागीर नहीं है वे किसी एक दल या नेता के पीछे आँख बंदकर चलने वाले ढोर नहीं है| राहुल जी को कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में पूरा एक साल कल ही हुआ और कल ही कांग्रेस परिवार ने 2018 की सबसे बड़ी जीत का जश्न भी मनाया| ये जीत पुरे भारत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और नई शक्ति प्रदान करेगी और विशेषकर दिल्ली के कोंग्रेसियों को भी आइना दिखा रही है|  जिस प्रकार हमारे पडोसी राज्यों में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने एक साथ मिलकर चुनाव में लड़ाई लड़ी और जीत का तोहफा कांग्रेस पार्टी को दिया उससे दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व को भी सीखना होगा |
पूरा देश आम चुनाव के लिए कमर कस रहा है और दिल्ली की सातों सीटों के लिए कांग्रेस को भी आज से ही काम पर लग जाना होगा तभी दिल्ली भी जीत का तोहफा दे सकती है | 

Tuesday, December 4, 2018