Showing posts with label palam colony. Show all posts
Showing posts with label palam colony. Show all posts

Sunday, December 23, 2018

National Farmers’ Day 2018....


National Farmers’ Day is celebrated across the nation every year with the focus on the upliftment of the status of farmers. National Farmers Day or Kisan Diwas is celebrated in the honor of Chaudhary Charan Singh who was the fifth Prime Minister of India. He served the country as Prime Minister for a very short tenure starting from 28th of July 1979 till 14th January 1980. He was a very simple-minded man and led an extremely simple life. During his tenure as the Prime Minister, he introduced many policies to improve the life of Indian farmers.

Thursday, December 13, 2018

भारतीय मतदाता किसी की जागीर नहीं .....


#rajnagar46s, #Preeti Sharna 46s congress
पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने ये स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय मतदाता किसी की जागीर नहीं है वे किसी एक दल या नेता के पीछे आँख बंदकर चलने वाले ढोर नहीं है| राहुल जी को कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में पूरा एक साल कल ही हुआ और कल ही कांग्रेस परिवार ने 2018 की सबसे बड़ी जीत का जश्न भी मनाया| ये जीत पुरे भारत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और नई शक्ति प्रदान करेगी और विशेषकर दिल्ली के कोंग्रेसियों को भी आइना दिखा रही है|  जिस प्रकार हमारे पडोसी राज्यों में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने एक साथ मिलकर चुनाव में लड़ाई लड़ी और जीत का तोहफा कांग्रेस पार्टी को दिया उससे दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व को भी सीखना होगा |
पूरा देश आम चुनाव के लिए कमर कस रहा है और दिल्ली की सातों सीटों के लिए कांग्रेस को भी आज से ही काम पर लग जाना होगा तभी दिल्ली भी जीत का तोहफा दे सकती है | 

Thursday, December 6, 2018

एक जरूरी सुचना ...

साथियों एक साथी ने मैसेज किया है कि  पालम से द्धारका अंडरपास की लगभग ज्यादातर स्ट्रीट लाइट खराब हो गयी है ( रात के समय ज्यादातर जलती नहीं है ) अगर किसी साथी को पता है की इसकी शिकायत कहाँ की जाती है तो कृपया इसकी सुचना संबंधित विभाग को करे और ये समस्या जल्द निराकरण हो क्योकि वहां दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है ||


Tuesday, December 4, 2018

Monday, October 31, 2016

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिवंगत नेता श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की 32वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा

आज दिन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अपनी दिवंगत नेता श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दे कर की। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जी से भी मुलाकात का अवसर मिला ॥
  





Wednesday, October 19, 2016

'मेरी दिल्ली मेरे सपने' कार्यक्रम की शुरुआत


Mrs. Preeti Sharma
46S Raj Nagar 
नई दिल्ली !  नगर निगम चुनावों पर ध्यान केंद्रित करते हुए और निकट भविष्य में दिल्ली विधानसभा की 21 सीटों के लिए संभावित उप चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को 'मेरी दिल्ली मेरे सपने' कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की। इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस राजधानी को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगेगी।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने संवाददाताओं को बताया, "हमे एक कार्यक्रम 'मेरी दिल्ली मेरे सपने' की शुरुआत की है और इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से दिल्ली में सुधार के लिए सुझाव मांगेगें।"
माकन ने कहा, "सुझाव और प्रतिक्रिया लेने के बाद हम उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए विशेषज्ञों की सलाह लेंगे।"
दिल्ली कांग्रेस के नेता ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम को 21 विधानसभा क्षेत्रों में से 12 में शुरू कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में उप चुनाव हो सकता है। इन क्षेत्रों के आम आदमी पार्टी विधायकों का लाभ के पद पर होने का मामला विचाराधीन है।
इस कार्यक्रम के तहत किन-किन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया गया है? इस बारे में पूछे जाने पर माकन ने कहा, "नगर निगम और उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए हमने चार मुख्य क्षेत्रों को चुना है, जहां हम बिना रुके काम करेंगे। इसमें हम कचरा प्रबंधन और सफाई तथा कचरे के निपटान पर अधिक ध्यान देंगे।"
माकन ने कहा कि इसके अलावा सभी नगरीय निकायों की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि उन्हें धन के लिए मांग न रखनी पड़े। तीसरी जरूरी चीज होगी शिक्षा और चौथे स्थान पर स्वास्थ्य को रखा गया है।

मेरी दिल्ली मेरे सपने